झारखंड बोर्ड कक्षा 12 वीं 2025 का परिणाम आज हुआ घोषित

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 आज घोषित हो चुका है

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आज 31 मई को कक्षा 12वीं के विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) संकाय का परिणाम प्रातः 11:30 बजे घोषित कर दिया गया है। आप इसे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस परिणाम की घोषणा के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्कूल एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

परिणाम देखने के लिए वेबसाइट:

jacresults.com

results.digilocker.gov.in

इन दोनों वेबसाइट के माध्यम से आप दोपहर 12:30 बजे के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं।

झारखंड कक्षा 12वीं (Science और Commerce) का परिणाम इस प्रकार देखें:

  1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर “JAC 12th Result 2025 (Science, Commerce, Arts)” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

मार्कशीट में निम्न जानकारियाँ होंगी:

  1. छात्र का नाम
  2. रोल नंबर
  3. विषयवार अंक
  4. कुल अंक
  5. प्राप्त प्रतिशत
  6. उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति

कितने विद्यार्थी ओने इस बार परीक्षा दी है :

विज्ञान (science) – 99131

वाणिज्य ( commerce) – 22175

महत्वपूर्ण सुझाव:

  1. परिणाम घोषित होने से पहले अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण अपने पास रखें।
  2. केवल झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम जांचें।
  3. परिणाम देखने के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  4. किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में आप अपने विद्यालय या बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

ये पढ़े :

बूंदी का रायता बनाए बिल्कुल आसान तरीके से हैल्थी और स्वादिष्ट

चीज कटलेट कैसे बनाये कुरकुरे और स्वादिष्ट

पिछले वर्ष 2024 के परिणाम (पास प्रतिशत):

विज्ञान (Science): 72.70%

वाणिज्य (Commerce): 90.60%

कला (Arts): 93.16%

आप सभी 12वीं के छात्रों को आपके परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका भविष्य उज्जवल हो!

Leave a Comment