आम रस के बारे में :

गर्मियों के मौसम में आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है। इसका स्वाद ही नहीं, बल्कि इसमें छुपे पोषक तत्व भी इसे बहुत खास बनाते हैं। खासकर जब बात हो आम के रस की, तो यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है। आम रस को गरमी में अमृत माना जाता है आम रस पीने के कई फायदे हैं आम रस में विटामिन ए और सी होता है आम को फालो में बहुत लोकप्रिय माना जाता है और आम बहुत स्वस्थ भी होता है इस लिए फलों का राजा कहा जाता है
आम रस की सामग्री :
1) पके हुए मीठे आम : 500 ग्राम ले
2) शकर : 4 चमच चोटे
3) दूध : 2 कप ( गरम करके ठंडा कर ले )

आम के रस की विधि :
1) सबसे पहले आम को धोकर छिलकर उसके छोटे छोटे टुकड़े करले |
2) मिक्सचर में आम के टुकड़े और सक्कर डालकर पीस ले
3) एक तपेली में ठंडे करे हुए दूध के अंदर डाले और इस घोल को चमचे से अच्छी तरह मिलाये
4) फिर फ्रिज़ में ठंडा करने रख दे
5) ठंडा होने के बाद निकल कर कटोरी में परोसें और खाएं
आम के रस के फ़ायदे :
1) ऊर्जा से भरपूर: आम में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर को ताज़गी और तुरंत ऊर्जा देती है।
2) पाचन में सहायक: आम फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3) त्वचा के लिए लाभदायक: इसमें विटामिन सी और ए पाये जाते हैं, और वो अधिक मात्रा में होते हैं जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। जो त्वाचा और आँखों के लिए फ़ायदे मंद होता है |
4) आँखों की रोशनी बढ़ाए: आम में मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।
5) हीट स्ट्रोक से बचाव: गर्मियों में आम का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है।

आम रस के लिए कुछ सुजाव:
1) आम रस को ताज़ा और शुद्ध आम से बनाना चाहिए जिस से इसकी सुथरा बनी रहे.
2) आम रस को नियमित रूप से पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं
टिप : आम का रस आप पूरी के साथ, पराठे के साथ या ऐसे ही ड्रिंक की तरह भी पी सकते हैं।
निष्कर्ष :
आम का रस ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आम का रस प्राकृतिक तरीके से शरीर को ठंडक और पोषण देता है ये स्वस्थ और ताज़ा है जो गर्मी में पीने के लिए बहुत अच्छा है।