
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आज वही दिन है। हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखानी चाहिए। हमें पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रखना है उसके बारे में जानना चाहिए। आज के समय में प्रदूषण बहुत ही फैल गया है जिसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसका हमें ध्यान रखना चाहिए कि कैसे पर्यावरण प्रदूषित ना हो।
धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं है बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी भी है। हमें कौन-सी चीजों का उपयोग करना चाहिए जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो और ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता हो।
पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण :

वनों को काटना, हवा और पानी का प्रदूषण, पानी और हवा का परिवर्तन और प्लास्टिक कचरे की समस्या और ऐसे और भी कई कारण हैं जिससे हमारे पर्यावरण में असर पड़ता है और ये सब पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। पर्यावरण प्रदूषित होने से हमें ही इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। इसका असर हमारी जीवनशैली पर पड़ेगा। इसलिए हमें इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो।
पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए, हम क्या कर सकते हैं :
1) पेड़ लगाएं:
हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए जिससे हमें अच्छा ऑक्सीजन भी मिलता रहेगा और पर्यावरण शुद्ध भी रहेगा और धरती पर अच्छा वातावरण देखने को मिलेगा।
2) प्लास्टिक:
हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। प्लास्टिक की ऐसी वस्तु का उपयोग ना करें जिससे पर्यावरण को नुकसान हो, उसका ध्यान रखना होगा।
3) साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट:
पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए हमें साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो।

4) पानी की बर्बादी:
आजकल पानी की बर्बादी बहुत होती जा रही है। पानी जितना उपयोगी हो उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए। उसका बिगाड़ नहीं करना चाहिए जिससे पानी बर्बाद ना हो और उसका सही जगह पर उपयोग हो सके।
5) बिजली:
बिजली का उपयोग भी हमें ज़रूरत अनुसार करना चाहिए। जहां उसकी ज़रूरत हो वहीं उसका इस्तेमाल करें ताकि हम बिजली की भी बचत कर सकें।
6) ऐसे कई और भी रास्ते हैं जिससे हम पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रख सकते हैं जैसे कि रीसाइक्लिंग करें, जैविक उत्पादों का उपयोग करें। इन सभी चीजों से हम धरती के पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं और स्वच्छ और शुद्ध वातावरण बना सकते हैं।

7) सफाई:
हमें हमारी स्थानीय जगहों पर सफाई रखनी चाहिए, स्थानीय जगहों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए, स्वच्छता अभियान का ध्यान रखना चाहिए। इसी से हमारा पर्यावरण प्रदूषण मुक्त रहेगा।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हम सभी मिलकर प्रण लेते हैं कि धरती को फिर से हरा-भरा बनाएंगे और प्रदूषित होने से बचाएंगे।