
रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई मूसलधार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस समय बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इस बार हुई बारिश ने 107 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह पिछले 75 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मानसून है। इससे पहले 1950 में मानसून ने इतनी जल्दी मुंबई में दस्तक दी थी।
मुंबई में रिकॉर्डतोड़ बारिश:
सोमवार को थोड़ी राहत के बाद फिर बारिश का कहर:
सोमवार को कुछ घंटों की राहत के बाद एक बार फिर बारिश ने जोर पकड़ा और दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई। IMD ने ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। 107 वर्षों में यह सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है और साथ ही 75 वर्षों में मानसून की यह सबसे जल्दी शुरुआत है।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित:
भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव, पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। कई उड़ानें रद्द या विलंबित कर दी गईं हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित तिथि से 16 दिन पहले मुंबई पहुंचा है। आमतौर पर मुंबई में मानसून जून के मध्य में आता है, लेकिन इस बार यह जल्दी आ गया।

दक्षिण मुंबई में 200 मिमी से अधिक बारिश:
रविवार रात से सोमवार सुबह तक दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मेट्रो, लोकल ट्रेन और उड़ानों पर असर
भारी बारिश के चलते कई उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और तय समय से देरी से चल रही हैं।
बारिश से निपटने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगरपालिका और ठाणे स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंप, सेंसर और सीसीटीवी समेत सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
मुंबई में बारिश से कहां-कहां असर पड़ा:
लगातार कई घंटों की भारी बारिश के कारण किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। सोमवार सुबह तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और तूफान के कारण रेल और विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं, और मुंबई के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम भी देखा गया।