
राजस्थान – सबसे अधिक गर्मी वाला राज्य
1) राजस्थान का थार मरुस्थल वाला क्षेत्र भारत का सबसे गर्म क्षेत्र माना जाता है। यहाँ दिन में तेज़ धूप, कम नमी और रेतीली ज़मीन के कारण तापमान बहुत अधिक हो जाता है।
2) फालौदी यहाँ भारत का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ है – 51°C (मई 2016)
3) चुरू, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर ये सभी शहर गर्मी के लिए प्रसिद्ध हैं।
4) गर्मी के कारण राजस्थान के इन मरुस्थलीय क्षेत्रों में वर्षा बहुत कम होती है हरियाली की कमी भी रहती हे और शुष्क हवाएं भी चलती है

महाराष्ट्र :
1) महाराष्ट्र के अधिक गरम रहने वाले शहर नागपुर, चंद्रपुर, बहुत गर्म होते हैं।
2) गर्मी के कारण इन शहरों में समुद्र से दूर काली मिट्टी जो धूप को अधिक अवशोषित करती है नमी के कारण इन शहरों में तापमान तेजी से बढ़ता है
मध्य प्रदेश :
1) मध्य भारत के कुछ शहर जैसे खरगोन, ग्वालियर, रीवा गर्मियों में बहुत गर्म हो जाते हैं।
2) गर्मी के कारण इन शहरों में पेड़ों की कमी और समुद्र दूर होने की वजह से कोई ठंडी हवाएं नहीं आती है

उत्तर भारत :
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश
1) इन राज्यों के कुछ शहरों में जैसे कि हिसार (हरियाणा), झांसी (उ.प्र.) गर्मियों में अत्यधिक गर्म हो जाते हैं।
2) गर्मी के कारण यह गंगा के मैदानों में हवा का प्रवाह कम होता है और कृषि भूमि पर की नमी जल्दी सूख जाती है और हवाएं शुष्क होती हैं
दिल्ली :
1) दिल्ली एक मेट्रो सिटी है लेकिन गर्मी में यहाँ भी पारा 46°C तक चला जाता है।
2) यहाँ की गर्मी का कारण शहरीकरण, सीमेंट और कंक्रीट का प्रभाव वनों की कटाई और प्रदूषण से भी गर्मी बढ़ जाती है
भारत में सबसे अधिक गर्मी पड़ने वाले शहर :
1) फालौदी, राजस्थान
2) नागपुर-चंद्रपुर , महाराष्ट्र
3) ग्वालियर, मध्य प्रदेश
4) हिसार, हरियाणा
5) दिल्ली

गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं?
1) खाएं : तरबूज, खरबूजा, इन खीरा, दही, नारियल पानी, बेल शरबत, आम पन्ना, छाछ ,आम, अंगूर, संतरा।
2) सब्ज़ियाँ:
खीरा, ककड़ी, लौकी, टिंडा, परवल जैसी हल्की और ठंडी सब्ज़ियाँ खाएं।
3) खिचड़ी, दलिया, मूंग की दाल जैसी सुपाच्य चीज़ें खाएं।
1) न खाएं : तला-भुना खाना, मसालेदार भोजन, बासी भोजन।

गर्मी में सावधानी रखने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स :
1) पानी भरपूर पिएं – शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं।
2) हल्के और ढीले कपड़े पहनें सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें, ताकि शरीर को ठंडक मिले और पसीना आसानी से सूख जाए।
3) धूप से बचें – दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक की तेज धूप से बचें। बाहर निकलना हो तो टोपी, छाता या सनग्लास का इस्तेमाल करें।
4) तेज धूप में काम करने से बचे
5) ताजे और हल्के भोजन का सेवन करे जैसे कि सलाद, फल और दही का सेवन करें।
6) त्वचा की देखभाल करें बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं और धूल-मिट्टी से त्वचा को बचाएं।