बच्चों के लिए स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम

मैंगो आइसक्रीम के बारे में :

गर्मियों का मौसम है और ऐसे में ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम हर किसी की पहली पसंद बन जाती है | घर पर बनी मैंगो आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बाज़ार की आइसक्रीम से बेहतर होती है | अगर आप भी मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है | चलिए जानें कि स्वादिष्ट और क्रीमी मैंगो आइसक्रीम घर पर कैसे बनाई जाती है |

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री :

  1. पके हुए आम – 4
  2. मिल्क पाउडर या गाढ़ा दूध – 1 कप
  3. फ्रेश क्रीम – 1 कप
  4. चीनी – 4 छोटे चम्मच
  5. इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  6. आम के टुकड़े – आधा कप (गार्निश के लिए)

मैंगो आइसक्रीम की विधि :

1) आम को पीसने के लिए :

सबसे पहले पके हुए आमों को धोकर और छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें | उसके बाद मिक्सर में डालकर एक प्यूरी बना लें |

2) मिक्सर तैयार करने के लिए :

एक बड़े बाउल में आम की प्यूरी, मिल्क पाउडर और क्रीम डालें | सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें जब तक मिक्सचर क्रीमी और स्मूथ न हो जाए | उसमें स्वाद के अनुसार चीनी डालें और फिर से फेंटें | आप चाहें तो थोड़ा इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं |

3) आइसक्रीम जमाने के लिए :

तैयार किए हुए मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें | उसके बाद ऊपर से आप कटे हुए आम के टुकड़े डाल सकते हैं | कंटेनर को ढककर 7-8 घंटे तक फ्रीज़र में जमने के लिए रख दें |

4) सर्व करने के लिए :

उसके बाद आप आइसक्रीम को फ्रीज़र से निकाल लीजिए और सर्व करें | और ठंडी ठंडी आइसक्रीम का मजा ले

गर्मियों में ठंडा और सेहतमंद फ्रूट सलाद ड्रिंक कैसे बनाएं

राजस्थानी दाल बाटी की रेसिपी

सुझाव :

  1. आम का गूदा अच्छी तरह से निकालना चाहिए ताकि आइसक्रीम स्मूथ बने |
  2. आइसक्रीम को नियमित रूप से फेंटते रहना चाहिए ताकि वह क्रीमी और स्मूथ बनी रहे |

Leave a Comment